11 नवंबर 2019 - 13:46
अगर तुर्की ने एस-400 से मुंह नहीं मोड़ा तो उस पर प्रतिबंध लगा देंगेः अमरीका

अमरीका ने कहा है कि अगर अगर तुर्की ने रूस से एस-400 मीज़ाइल डिफ़ेंस सिस्टम की डील रद्द न की तो उस पर प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे।

अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राॅबर्ट ओब्राइन ने कहा कि अमरीकी कांग्रेस तुर्की द्वारा एस-400 की डील रद्द न किए जाने की स्थिति में उसे प्रतिबंधित करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वाॅशिंग्टन ने कई बार राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान समेत तुर्क अधिकारियों से कहा है कि नैटो में एस-400 या किसी भी अन्य रूसी हथियार का कोई स्थान नहीं है और अगर तुर्की रूस से हथियार लेता है तो अमरीकी कांग्रेस के काटसा क़ानून के तहत उस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

 

हालिया महीनों में तुर्की द्वारा रूस से एस-400 मीज़ाइल डिफ़ेंस सिस्टम की ख़रीदारी के कारण अन्कारा और वाॅशिंग्टन के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। अमरीका ने कई बार तुर्की को धमकी दी है कि अगर उसने यह डील रद्द न की तो उसे वाॅशिंग्टन के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।