यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन के के प्रमुख ने कहा है कि सऊदी गठबंधन ने यमन के 120 मिलयन बैरेल तेल को हथिया लिया है। अब्दुल मलिक अलहूसी ने ईदे मीलादुन्नबी के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सऊदी गठबंधन ने जहां यमनी जनता पर हमले किये वहीं पर उसने देश के 120 मिलयन बैरेल तेल को हथियाए रखा है। उन्होंने कहा कि सऊदी गठबंधन को यमन पर आक्रमण के पीड़ादयक परिणाम भुगतने होंगे। अलहूसी का कहना था कि यमन का परिवेष्टन समाप्त न करने की स्थिति में सऊदी गठबंधन को गंभीर परिणाम का सामना करना पड़ेगा।
अब्दुल मिलक अलहूसी ने इराक़ और लेबनान की वर्तमान स्थिति पर अमरीका तथा इस्राईल की ओर से प्रसन्नता व्यक्त करने के बारे में कहा कि इससे उनके षडयंत्रों का पता चलता है। उनका कहना था कि मुसलमानों को एसी स्थिति पैदा करने से बचना चाहिए जो अमरीका तथा इस्राईल की प्रसन्नता का कारण बने।