दो मुट्टी अंजीरं और एक मुट्ठी मेथी को उबाल लिया जाए। फिर उस पानी को छान लिया जाए। यह पानी पिएं एक दिन के गैप से। यानी एक दिन अंजीर और मेथी का पकाया हुआ पानी पिएं और एक दिन न पिएं। एक छोटी पतीली में यह पानी बनाएं और उसे पिएं। अगले दिन न पिएं। यह कुछ दिन तक करें।
गठिया की एक और बहुत अच्छी दवा है दारूए तुरैफ़िल। यह दवा तैयार हालत में मिलती है इसे प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा भी कुछ दवाएं हैं। एक तो शैतरज वनस्पिति है। एक दवा भी है जो शैतरज के साथ ही कुछ अन्य चीज़ों को मिला कर बनती है। इसे अंग्रेज़ी में Devilish कहते हैं। एक और दवा है मुरक्कबे यके मफ़ासिल। यह इस्लामी तिब की बहुत अच्छा दवा है। यह घुटने के दर्द जोड़ों के दर्द के लिए बहुत अधिक लाभदायक है।