3 नवंबर 2019 - 12:22
आतंकवादियों की वित्तीय मदद के विरुद्ध पाकिस्तानी कार्यवाही से अमरीका संतुष्ट नहीं

अमरीकी विदेशमंत्रालय ने पाकिस्तान में मनि लांड्रिंग और आतंकवादियों की वित्तीय मदद की रोकथाम के लिए की गयी कार्यवाहियों को अपर्याप्त क़रार देकर असंतुष्टता व्यक्त की है।

अमरीकी विदेशमंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान, मनिलांड्रिंग निषेध और आतंकवाद की वित्तीय मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों पर अमल कर रहा है और मनि लांड्रिंग को जुर्म में भी क़रार दे चुका है किन्तु इसकी कार्यवाहियां अब तक असंतुलित हैं।

आतंकवाद से संबंधित अमरीकी विदेशमंत्रालय की रिपोर्ट में पिछले वर्ष के दौरान अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से संबंधित अमरीका के सरकारी जाएज़े का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें विभिन्न देशों के जाएज़े भी शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फ़नान्शेल एक्शन टास्क फ़ोर्स से क्षेत्रीय रूप से जुड़े एशिया पैसेफ़िक ग्रुप का सदस्य होने के नाते पाकिस्तान ने एफ़एटीएफ़ की ओर से निर्धारित मापदंडों पर पूरा उतरने की गंभीर प्रयास किए हैं।

इसमें कहा गया है कि लेकिन सरकार प्रतिबंधित संगठन लश्करे तैबा और जैशे मुहम्मद को पाकिस्तान में पैसा जमा करने, लोगों को भर्ती करने और उनके प्रशिक्षण से बहुत हद तक रोकने में विफल हो गयी है और प्रतिबंधित संगठन लश्करे तैयार से संबंधित संगठनों के उम्मीदवारों को जुलाई में होने वाले चुनाव में भागा लेने की अनुमति दी।

रिपोर्ट में यह शिकवा भी किय गया है कि पाकिस्तानी सरकार ने अफ़ग़ान सरकार और अफ़ग़ान तालेबान के बीच राजनैतिक सहमति का समर्थन किया किन्तु इस्लामाबाद ने पाकिस्तान में मौजूद तालेबान और हक़्क़ानी नेटवर्क के सुरक्षित ठिकानों को समाप्त नहीं किया और अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी और अफ़ग़ान सेना के लिए ख़तरा बनने से नहीं रोका।

पर्यवेक्षों का कहना है कि विदेशमंत्रालय की उक्त रिपोर्ट 2018 में होने वाली प्रगति पर आधारित है इसमें पिछले 10 महीने के दौरान पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की वित्तीय सहायता रोकने से संबंधित की जाने वाली कार्यवाहियां शामिल नहीं हैं।