3 नवंबर 2019 - 12:18
"क्या बेनमाज़ी से शादी की जा सकती है?" आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई का जवाब

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के कार्यालय ने बेनमाज़ व्यक्ति से शादी के बारे में किए गए सवाल पर उनका जवाब जारी किया है।

आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई से यह सवाल किया गया कि क्या ऐसे व्यक्ति से शादी करना सही है जो धार्मिक सिद्धांतों पर तो आस्था रखता है लेकिन नमाज़ नहीं पढ़ता? उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहाः यदि स्वयं विवाह में कोई समस्या नहीं है लेकिन नमाज़, धर्म के सबसे वाजिबों (अनिवार्य कर्मों) में से एक है और बेहतर है कि शादी के लिए ऐसे व्यक्ति का चयन किया जाए जिसका धर्म कमज़ोर न हो।