2 नवंबर 2019 - 14:40
इस्राईल को हिज़्बुल्लाह की कड़ी चेतावनी, हर प्रकार के हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा

लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने इस्राईल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस्राईल के ड्रोन विमानों ने लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन किया तो उन्हें मार गिराया जाएगा।

लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन से निकट मीडिया गुट " अलएलामुलहर्बी" ने एक  वीडियो क्लिप जारी करके इस्राईली अधिकारियों से कहा है कि लेबनान की वायु सीमाओं का उल्लंघन करने वाले हर इस्राईली ड्रोन को मार गिराया जाएगा। इस्राईली मीडिया ने हिज़्बुल्लाह द्वारा जारी किये गये वीडियो को इस्राईल के लिए खुला संदेश बताया है जिसमें यह कहा गया है कि इस्राईली ड्रोन अब हिज़्बुल्लाह का शिकार बन गये हैं और हिज़्बुल्लाह ने बहुत पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। 

याद रहे हिज़्बुल्लाह अब तक दक्षिणी लेबनान में इस्राईल के कई ड्रोन विमानों को मार गिरा चुका है। 

इस्राईल संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 1701 का बार बार उल्लंघन करते हुए लेबनान की वायु सीमा में घुसता रहता है। 

यह प्रस्ताव सन 2006  में 33 दिवसीय युद्ध के बाद पारित हुआ था किंतु इस्राईल निरंतर इस प्रस्ताव की अनदेखी करता रहा है।