29 अक्टूबर 2019 - 14:02
इमाम रज़ा की शहादत, सारे रिकार्ड टूट गये, 80 लाख श्रद्धालुओं से छलक रहा है मशहद

पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस के अवसर पर पूरा ईरान शुकाकुल है।

कई दिन पहले से ही पवित्र नगर मशहद में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम का रौज़ा और आसपास की सड़कें तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं से भरी हुई हैं। रिपोर्टों में आया गया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के विभिन्न क्षेत्रों और गांवों तथा क़स्बों और इसी प्रकार दूसरे देशों से दसियों लाख तीर्थयात्री और श्रद्धालु शहादत के विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पवित्र नगर मशहद पहुंचे हैं।

हज़रत इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर पवित्र नगर मशहद, क़ुम और राजधानी तेहरान सहित पूरे ईरान में जूलूसों और कार्यक्रमों का क्रम जारी है।

मंगलवार को सुबह की नमाज़ के बाद से ही पवित्र नगर मशहद और उसके आसपास के क्षेत्रों से मातमी अन्जुमनें पवित्र रौज़े में पहुंचना शुरु हो गयी थीं।

तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा पैदल मार्च कई दिन पहले, पवित्र नगर मशहद से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीशापुर शहर से शुरु हुआ था। इस पैदल मार्च में भाग लेने के लिए ईरान के विभिन्न क्षेत्रों और दूसरे देशों के तीर्थयात्री अरबईने हुसैनी के बाद ही नीशापुर पहुंचना शुरु हो गये थे।

कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि हज़रत इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत दिवसर के अवसर पर जूलूसों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लए ईरान के दूसरे क्षेत्रों से 80 लाख से अधिक तीर्थयात्री मशहद पहुंचे हैं।

बताया है कि भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, आज़रबाइजान गणराज्य, इराक़ और अन्य देशों के दसियों हज़ार तीर्थयात्री भी मशहद पहुंचे हैं।

पवित्र नगर क़ुम में भी हज़रत फ़ातेमा मासूमा के रौज़े पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब है और लोग कार्यक्रमों और जूलसों में व्यस्त हैं।