28 अक्टूबर 2019 - 13:38
पवित्र नगर मशहद पहुंचे 35 लाख तीर्थयात्री और श्रद्धालु

ईरान के ख़ुरासान रज़वी प्रांत के तीर्थयात्रियों के मामलों के प्रबंधक का कहना है कि सोमवार तक 33 लाख 40 हज़ार तीर्थयात्री, इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े की ज़ियारत करने के लिए मशहद पहुंच चुके हैं।

मुहम्मद सादिक़ बराती ने अनुमान लगाया है कि सफ़र महीने के अंत तक लगभग पचास लाख तीर्थयात्री मशहद पहुंच जाएंगे।

उनका कहना था कि इन तीर्थयात्रियों में ईरानी तीर्थयात्रियों के अतिरिक्त दुनिया के विभिन्न देशों के श्रद्धालु शामिल हैं। 

ज्ञात रहे कि मंगलवार 30 सफ़र 1441 हिजरी क़मरी बराबर 29 अक्तूबर 2019 को हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत का दिन है।