22 अक्टूबर 2019 - 13:45
जस्टिन ट्रूडो ने बाज़ी मारी, लेकिन बहुमत से चूके

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हालिया चुनाव में लगातार दूसरी बार सफलता के बाद सत्ता प्राप्त करने में सफल हो गये किन्तु अपेक्षाओं के विपरीत बेहतरीन परिणाम देने के बावजूद वह पहला जैसा बहुमत हासिल करने से वंचित रहे।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जस्टिन ट्रूडो की लेब्रल पार्टी ने संसद में सबसे अधिक सीटें प्राप्त की हैं जिसके बाद अब सरकार बनाने का बेहतरीन मौक़ा भी इसी पार्टी के पास है।

अलबत्ता बहुमत से वंचित होने के बाद अब उसे किसी भी क़ानून निर्माण की मंज़ूरी के लिए संसद में एक विपक्षी दल पर निर्भर होना होगा।  

कनाडा के हालिया चुनाव में ज़बरदस्त मुक़ाबला देखने को मिला और मंगलवार की सुबह तक प्राप्त होने वाले परिणाम के अनुसार लेब्रल पार्टी 157 सीटें प्राप्त करने में सफल हुई जबकि 338 सीटों की संसद में बहुमत प्राप्त करने के लिए 170 सीटों की आवश्यकता होती है।

सफलता के बाद बयान में जस्टिन ट्रूडो का कहना था कि आज की रात कनाडा ने दोग़लेपन और नकारात्मकता को रद्द कर दिया। उन्होंने आर्थिक कटौतियों को रद्द कर दिया और उन्होंने विकासशील एजेन्डे और जलवायु परिवर्तन पर काम को चुना है।

अपने भाषण में उनका कहना था कि वह लोग जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया जान लें कि हम आप के लिए हर दिन काम करेंगे और हम हर एक के लिए शासन करेंगे।

दूसरी ओर उनके प्रतिस्पर्धी एंड्र्यू शेयर का कहना था कि जस्टिन ट्रूडो की पोज़ीशन 2015 के चुनाव के मुक़ाबले में कमज़ोर हो गयी है और आज कन्ज़रवेटिव पार्टी ने जस्टिन ट्रूडो को एक नोटिस भेज दिया है कि जस्टिन ट्रूडो जब आप की सरकार गिरेगी, रूढ़ीवादी तैयार होंगे और सफल होंगे।