21 अक्टूबर 2019 - 16:34
ईरान का बड़ा एलानः अराक परमाणु रिएक्टर की सेकेंन्ड्री सर्किट दो हफ़्ते में दोबारा चालू कर दी जाएगी, हमारे पास जो भी है आशूरा से

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख के विशेष सहायक सैयद अली असग़र ज़ारेआन ने एलान किया है कि दो हफ़्ते तक अराक़ रिएक्टर की सेकेंड्री सर्किट को आप्रेशनल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो कुछ है वह आशूरा से है और अरबईन का मिलियन मार्च बेमिसाल है।

ज़ारेआन ने कहा कि अपने शीया होने और ईरान में जीवन गुज़ारने पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है परमाणु क्षेत्र की सारी उपलब्धियां शांतिपूर्ण और नागरिक लक्ष्यों के लिए हैं। ज़ारेआन ने कहा कि दुशमन की दुशमनी कभी कम नहीं होगी वह परमाणु ऊर्जा को एक बहाना बनाए हुए है।

ज़ारेआन ने कहा कि हमने दुशमन का सफलता के साथ मुक़ाबला किया है लेकिन हमें अब तक की उपलब्धियों को ही पर्याप्त नहीं समझ लेना चाहिए बल्कि आगे बढ़ते रहना चाहिए।

ज़ारेआन ने कहा कि परमाणु तकनीक हम हासिल कर चुके हैं और ज़रूरत की सारी चीज़ें खुद तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि येलो केक का उत्पादन देश के भीतर हो रहा है जबकि इस्लामी क्रान्ति से पहले हम लगभग 500 टन येलो केक दक्षिणी अफ़्रीक़ा से ख़रीदते थे मगर आज उसके उत्पादन की तकनीक हमारे पास है।