इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर शनिवार को तेहरान में इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में शोक सभा का आयोजन हुआ जिसमें पूरे ईरान से छात्रों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया और लब्बैक या हुसैन के नारे से पूरा हाल गूंजने लगा।
इस अवसर पर इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई ने सभा को संबोधित करते हुए, जवानों द्वारा इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शोक सभा के आयोजन की सराहना की। उन्होंने शोक सभा में मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी धार्मिक भावना बहुत मूल्यवान है और हम हमेशा ईश्वर से दुआ करते हैं कि हमें और आपको सीधे मार्ग पर डटे रहने की हिम्मत दे क्योंकि अगर आप इस मार्ग पर डटे रहे तो देश और दुनिया के मामले सुधर जाएंगे और मानवता को इसका फ़ायदा पहुंचेगा।
इस सभा को धर्मगुरु हुज्जतुल इस्लाम सादी ने भी संबोधित किया और चेहलुम से विशेष इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की विशेष ज़ियारत पढ़ी गयी, जिसके बाद इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने दोपहर की नमाज़ पढ़ाई।