समाचारों के अनुसार बैरुत के ज़ाहिया क्षेत्र के " मऊज़ " मोहल्ले पर रविवार तड़के कई इस्राईली ड्रोन विमानों ने नीचे उड़ान भरी।
इस्राईली ड्रोन विमानों के उड़ान भरने के तत्काल बाद लेबनानी सेना और हिज़्बुल्लाह के जवानों को अलर्ट कर दिया गया और सैनिकों को इस इलाक़े में मौजूद इमाम हुसैन के चालीसवें के अवसर पर शोक सभा के लिए बनाए गये अस्थाई इमामबाड़े के आस पास तैनात कर दिया गया।
खबरों के अनुसार इस्राईली ड्रोन इसी इलाक़े पर चक्कर लगा रहे थे और फिर कुछ देर बाद वह लेबनान के अलजबल क्षेत्र की ओर बढ़ गये।
इस्राईल ने पिछले महीने दो ड्रोन विमानों ने इसी क्षेत्र पर हमला किया था। जिसके दौरान एक ड्रोन विमान में धमाका हुआ था जिससे हिज़्बुल्लाह के मीडिया केन्द्र को नुक़सान पहुंचा था।
लेबनान के रक्षा मंत्री ने उस समय कहा था कि इस्राईली ड्रोन विमानों ने बैरुत हवाई अड्डे पर विमानों की उड़ानों में भी बाधा डाली थी।
रिपोर्टों के अनुसार इस्राईल ड्रोन विमानों द्वारा हिज़्बुल्लाह और प्रतिरोध आंदोलन के बड़े नेताओं की खोज और उनकी हत्या का प्रयास करता है।