फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी के कार्यालय ने बुधवार की शाम एक बयान में कहा कि गुरुवार से इराक़ में तीन दिन का आम शोक मनाया जाएगा।
इराक़ में पिछले दोनों दोनों वाले प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 104 लोग हताहत और छह हज़ार से अधिक घायल हो गये थे।
मरने वालों में आठ लोगों का संबंध सुरक्षा बलों से था। इराक़ी सरकार ने प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने वालों के बारे में जांच शुरु कर दी है।
इराक़ के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता साद मअन मूसवी की घोषणा के अनुसार इराक़ी सुरक्षा बलों ने विध्वसंक कार्यवाहियों में लिप्त कुछ लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है।
राजधानी बग़दाद सहित इराक़ के कुछ प्रांतों में पिछले दिनों सार्वजनिक सेवाओं की ख़राब स्थिति, बेरोज़गारी और कार्यालयों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन हुए थे जिसमें विदेशियों विशेष अमरीका का हाथ बताया जाता है।