8 अक्टूबर 2019 - 13:19
सऊदी क्राउन प्रिंस के दिल में यमनियों का भय इतना बैठ गया है कि नजरान का दौरा करने से डर रहे हैं

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान नजरान नजरान की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की जवाबी कार्यवाही से भयभीत हैं।

पिछले हफ़्ते यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने नजरान में एक बड़ा ऑप्रेशन किया था, जिसमें 2,000 से अधिक सऊदी समर्थक लड़ाकों और कई वरिष्ठ सऊदी अधिकारियों को बंदी बना लिया था और दर्जनों सैन्य वाहनों समेत बड़ी मात्रा में गोला बारूद और हथियार ज़ब्त कर लिए थे।

यमनियों के इस हमले के बाद नजरान में सीमावर्ती इलाक़ों में तैनात सऊदी सैनिकों ने युद्ध क्षेत्र में उन्हें अकेला छोड़ देने के लिए क्राउन प्रिंस की आलोचना की थी।

अल-मनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी सैनिकों ने युद्ध के मोर्चे पर यमनियों के सामने उन्हें अकेला छोड़ने के लिए खुलेआम मोहम्मद बिन सलमान को बुरा-भला कहा है, यही वजह है कि सैनिकों का विश्वास जीतने और उनका साहस बढ़ाने के लिए सऊदी क्राउन प्रिंस नजरान जाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए ज़रूरी साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।

हालांकि नजरान की उनकी इस यात्रा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है, जिसे मीडिया में क्राउन प्रिंस के साहस और बहादुरी के रूप में कवरेज दी जाएगी।