ब्रिगेडियर जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी ने सोमवार को दक्षिणी ईरान के बूशहर प्रांत में सेना और आईआरजीसी की एयर डिफ़ेंस इकाइयों के निरीक्षण के अवसर पर कहा कि सेना और आईआरजीसी के एयर डिफ़ेंस आपसी सहयोग से देश के सभी अहम, संवेदनशील और रणनैतिक क्षेत्रों की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेना ने देश की जल, थल व वायु सीमाओं की भरपूर रक्षा के आवश्यक उपाय कर रखे हैं और देश की रक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
ईरान के सेनाध्यक्ष ब्रिगेडियर जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी ने पश्चिमी एशिया में क्षेत्र से बाहर की शक्तियों की उपस्थिति की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि जब से बाहरी शक्तियां इस क्षेत्र में आई हैं, तब से यहां अशांति व तनाव पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना चालीस साल से फ़ार्स की खाड़ी की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभाले हुए है और अगर क्षेत्रीय देश भी मदद करें तो यह क्षेत्र, दुनिया का सबसे सुरक्षित क्षेत्र बन जाएगा।