विलादिमीर पुतीन ने बुधवार को कहा कि इस बात का कोई सुबूत नहीं है कि सऊदी अरब की तेल कंपनी आरामको की रिफ़ाइनरी और आयल फ़ील्ड पर हमले में ईरान का हाथ है। उन्होंने कहा कि अमरीका बिना कोई सुबूत दिए हुए ईरान पर आरोप लगा रहा है। रूस के राष्ट्रपति ने इसी तरह कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के प्रतिबंधों ने विश्व की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा मंडी को नुक़सान पहुंचाया है।
विलादिमीर पुतीन ने कहा कि ईरान में अत्यधिक क्षमता व संभावनाएं पाई जाती हैं और वह संसार की तेल मंडी का बहुत बड़ा प्लेयर है। ज्ञात रहे कि यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने अपने देश पर सऊदी अरब व उसके नेतृत्व वाले गठजोड़ के पाश्विक हमलों के जवाब में 14 सितम्बर को सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी आरामको की रिफ़ाइनरियों और एक आयल फ़ील्ड पर दस ड्रोन विमानों से हमला किया था।