1 अक्टूबर 2019 - 14:34
इस्राईल, क्षेत्र में नया युद्ध शुरु करने के प्रयास में है, किस देश से भिड़ सकता है इस्राईल?

इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने कहा है कि इस्राईल, क्षेत्र में युद्ध के प्रयास में है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने कहा कि इराक़ में स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के ठिकानों पर होने वाले हालिया हमलों की जांच से पता चलता है कि यह हमले इस्राईल ने किए हैं।

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के ठिकानों पर हाल में कई बार हमले हुए हैं।

इराक़ी प्रधानमंत्री ने बल दिया कि क्षेत्रीय समस्याओं को वार्ता द्वारा हल किए जाने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि युद्ध के भूत को क्षेत्र से दूर करने की ज़रूरत है। 

हाल ही में रियाज़ के दौरे से लौटे इराक़ी प्रधानमंत्री ने अपनी रियाज़ यात्रा का उद्देश्य, क्षेत्र में तनाव की कमी क़रार द िया और कहा कि फ़ार्स की खाड़ी के संकट को हल करने में यमन संकट के हल की अहम भूमिका है।