11 सितंबर 2019 - 06:31
उल्टी हो गयीं सब तदबीरें, मुक़तदा सद्र जनरल क़ासिम सुलैमानी के साथ शोक सभा में दिखे

तेहरान में स्थित इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में कर्बला के शहीदों की याद में शामे ग़रीबां की मजलिस आयोजित हुई जिसमें इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता, इराक़ के सद्र धड़े के प्रमुख मुक़तदा सद्र, जनरल क़ासिम सुलैमानी सहित अनेक सैन्य और सिविल अधिकारियों ने भाग लिया।

(ABNA24.com) तेहरान में स्थित इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में कर्बला के शहीदों की याद में शामे ग़रीबां की मजलिस आयोजित हुई जिसमें इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता, इराक़ के सद्र धड़े के प्रमुख मुक़तदा सद्र, जनरल क़ासिम सुलैमानी सहित अनेक सैन्य और सिविल अधिकारियों ने भाग लिया।

मंगलवार की रात आयोजित होने वाली इस शोक सभा में सद्र धड़े के नेता मुक़तदा सद्र मीडिया के ध्यान का केन्द्र बने रहे। शोक सभा में वह वरिष्ठ नेता के पास बैठे दिखाई दिए जबकि उनके पास जनरल क़ासिम सुलैमानी बैठे नज़र आए।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने इमाम ख़ुमैनी हुसैनिया में आते ही उनका हाल चाल पूछा।

मुक़तदा सद्र पिछले शुक्रवार को अचानक क़ुम पहुंचे और उन्होंने क़ुम में आले सद्र नामक अन्जुमन की सबील पर प्रसाद बांटे और श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया।

मुक़तदा सद्र के ईरान दौरे और वरिष्ठ नेता के साथ शोक सभा में भाग लेने से सऊदी और इमाराती ख़ैमे में भूचाल आ गया। इससे पहले मुक़तदा सद्र ने सऊदी अरब का दौरा भी किया था और उसके बाद से यह अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि मुक़तदा सद्र सऊदी अरब से निकट हो रहे हैं।
सद्र धड़े के नेता मुक़तदा सद्र ने इमाम ख़ुमैनी हुसैनिया की शोक सभा में भाग लेकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया।




/129