ABNA: मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि अंबार प्रांत के दक्षिणी क्षेत्र हूरान घाटी में अंजाम पाने वाली इस कार्यवाही में बग़दाद के गर्वनर के नाम से प्रसिद्ध का एक मुखिया अपने छह साथियों के साथ मारा गया।
दाइश की तथाकथित ख़िलाफ़त की समाप्ति के बावजूद इस गुट के बाक़ी बचे आतंकी इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में छुप गये हैं और समय समय पर इराक़ी जनता और सुरक्षा बलों पर हमले करते रहते हैं।
आतंकवादी गुट दाइश ने अमरीका और उसके अरब व पश्चिमी घटकों के वित्तीय और सैन्य सहयोग से 2014 में इराक़ के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के एक बड़े भाग पर नियंत्रण कर लिया था। दाइश ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में बहुत ही घिनौने अपराध अंजाम दिए हैं जिसके बाद इराक़ की सरकार ने ईरान से आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में मदद की आधिकारिक अपील की थी।
इराक़ की सशस्त्र सेना और सुरक्षा संस्थाओं ने ईरान के सैन्य परामर्श द्वारा नवम्बर 2017 में अंबार प्रांत के शहर रवाह को आज़ाद कराने के बाद दाइश की तथाकथित ख़िलाफ़त को समाप्त कर दिया था।
................
300