24 अगस्त 2019 - 13:40
अमरीका और तालेबान, अफ़ग़ानिस्तमान से विदेशी सैनिकों के निष्कासन की अवधि पर सहमत

अफ़ग़ानिस्तान में 18 साल से जारी युद्ध की समाप्ति और शांति की स्थापना के संबंध में अफ़ग़ान तालेबान और अमरीका के बीच होने वाली सहमति में विदेशी सैनिकों के निष्कासन की अवधि पर सहमति हो गयी है।

तालेबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने डान न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि निष्कासन की अवधि के हवाले से हम समझौते पर पहुंच चुके हैं और इस पर अमल की शैली के हवाले से बातचीत की जा रही है।

क़तर की राजधानी दोहा में अमरीका के साथ होने वाली वार्ता के नवें चरण के दूसरे दिन के बारे में उनका कनहा था कि आज हमारी सार्वजनिक वार्ता हुई और कल हम क्रियान्वयन करे बारे में बातचीत करेंगे।

तालेबान के प्रवक्ता ने सैनिकों के निष्कासन की अवधि के बारे में कुछ नहीं बताया अलबत्ता अफ़ग़ान मीडिया में तालेबान सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन की अवधि 15 महीने से 2 साल के बीच है।

ज्ञात रहे कि अमरीका और तालेबान के बीच अमरीकी सैनिकों के निष्कासन, युद्ध विराम, इंट्रा अफ़ग़ान डायलाग और अफ़ग़ानिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का केन्द्र न बनने देने के हवाले से बातचीत के 8 चरण पूरे हो चुके हैं।

तालेबान अब भी अशरफ़ ग़नी की सरकार को मानने को तैयार नहीं हैं अलबत्ता उनका कहना था कि अमरीका के साथ सैनिकों के निष्कासन के फ़्रेमवर्क पर समझौता हो जाने की स्थिति में वह शांति समझौते के लिए इंट्रा अफ़ग़ान वार्ता में भाग लेंगे।