राजा नासिर अब्बास जाफ़री ने गुरुवार को इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस देश में लापता हुए शियों का पता लगाने की ओर से पाकिस्तान सरकार की उदासीनता की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं की वजह से शियों में चिंता व्याप्त है।
पाकिस्तान की वहदते मुस्लेमीन पार्टी के महासचिव ने इस देश के सुप्रीम कोर्ट से भी अपील की कि वह आतंकवादी गुटों के चंगुल से शियों को रिहा कराने के लिए अपना योगदान दे।
पाकिस्तान में लापता लोगों की खोज के आयोग ने इस साल के शुरु में कहा था कि पाकिस्तान में विभिन्न इलाक़ों में 5000 से ज़्यादा लोगों का अपहरण हुआ है।
पाकिस्तान की वहदते मुस्लेमीन पार्टी के महासचिव ने, कश्मीर की संकटमय स्थिति और इस इलाक़े की जनता के ख़िलाफ़ भारत के आक्रमक रवैये की आलोचना करते हुए, पाकिस्तान सरकार से मांग की कि वह कश्मीरी मुसलमानों की चिंता के निवारण के लिए, विभिन्न देशों में कूटनैतिक शिष्टमंडल भेजे।