आयतुल्लाह इमामी काशानी ने नमाज़ के विशेष भाषण में इस बात का उल्लेख करते हुए कि दुश्मन के आर्थिक दबाव के बावजूद ईरानी जनता अपनी क्रान्ति का साथ नहीं छोड़ेगी, कहा कि अब दुश्मन को ईरानी राष्ट्र की दृढ़ता का अंदाज़ा हो गया है।
उन्होंने सशस्त्र बल द्वारा स्वदेशी मीज़ाईल डिफ़ेन्स सिस्टम बावर-373 के अनावरण की ओर इशारा करते हुए कहा कि महान ईरानी राष्ट्र वैज्ञानिक व सैन्य दृष्टि से शक्तिशाली हो चुका है।
आयतुल्लाह इमामी काशानी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इन चालीस वर्षों में शांतिप्रेम को दुनिया के सामने साबित कर दिया है जबकि इसके विपरीत अमरीका और उसके पिट्ठुओं के आपराधिक स्वभाव दुनिया वालों के सामने स्पष्ट हुए हैं।
उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रम्प आपने अपनी मूर्खता दुनिया वालों के सामने ज़ाहिर कर दी है, जबकि ईरानी राष्ट्र वीर है और ईरानी राष्ट्र व जवानों को वीरता का यह पाठ पैग़म्बरे इस्लाम के पवित्र परिजनों के अनुसरण में मिला है जिसे इमाम ख़ुमैनी और इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने सिखाया है।