18 अगस्त 2019 - 13:51
यमनियों का सबसे बड़ा ड्रोन आप्रेशन, यूएई के लिए भी संदेश,अब्दुल मलिक अलहूसी ने ईरान की सराहना की

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रमुख सैयद अब्दुल मलिक अलहूसी ने बल दिया है कि यमन के विरुद्ध हमलावरों के हमले शुरु होने के बाद से पहली बार ड्रोन विमानों की सबसे बड़ी कार्यवाही अंजाम दी गयी।

उनका कहना था कि सऊदी हमलावरों के अपराध, हमारे राष्ट्र की एकता और एकजुटता को कभी भी प्रभावित नहीं कर सकते।

उनका कहना था कि शनिवार को ड्रोन विमानों की जो कार्यवाही ही अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही थी। उनका कहना था कि संयुक्त अरब इमारात की सीमा के निकट अश्शैबा रिफ़ाइनरी पर हमला, इस देश के लिए भी एक संदेश है।

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रमुख सैयद अब्दुल मलिक अलहूसी ने बल दिया कि दुश्मन अपने हमलों को जारी रखकर यमनी राष्ट्र को झुका नहीं सकते और यमनी राष्ट्र कभी भी दुश्मन के आगे नहीं झुकेगा।

उनका कहना था कि सऊदी अरब को यह बात समझ लेना चाहिए कि सऊदी नागरिक भी यमन युद्ध से नुक़सान उठा रहे हैं किन्तु यह देश तुच्छता से यह युद्ध जारी रखे हुए है।

उन्होंने यमनी राष्ट्र के समर्थन के ईरान के दृष्टिकोण की सराहना की और कहा कि ईरान का दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट, पारदर्शी और खुला हुआ है।

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रमुख सैयद अब्दुल मलिक अलहूसी ने कहा कि हम दुनिया के समस्त देशों से परस्पर सम्मान के आधार पर संबंध स्थापित करना चाहते हैं।

उनका कहना था कि हम स्वतंत्र हैं और हमारे फ़ैसले आज़ाद हैं और हमें विदेशों से कोई आदेश नहीं मिलता, हम वही फ़ैसला लेते हैं जिसको हम उचित समझते हैं।

सैयद अब्दुल मलिक अलहूसी ने कहा कि हम अमरीका के वर्चस्ववाद के विरोधी और इस्राईल के दुश्मन हैं।