10 अगस्त 2019 - 13:53
इराक़ ने की अमरीका के जासूसी ड्रोन विमान के गिरने की पुष्टि

इराक़ी अधिकारी ने एक अमरीका ड्रोन विमान के गिरने की पुष्टि की है।

इराक़ के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि देश के उत्तरी क्षेत्र में एक अमरीकी चालिक रहित विमान गिरा है।  इराक़ के कुछ संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि देश के उत्तर पश्चिम में एक अमरीकी ड्रोन विमान गिरा है।  एक इराक़ी अधिकार ने अपना नाम छिपाने की शर्त पर बताया है कि मंगलवार को रिज़वानिया क्षेत्र में एक अमरीकी ड्रोन गिर गया।  इसके बारे में तकनीकी कमी की बात कही गई है।  ज्ञात रहे कि इराक़ में मौजूद अमरीकी गठबंधन ने इस बारे में कुछ दिनों तक मौन धारण कर रखा था।  बाद में वे ड्रोन के गिरने की बात को स्वयं स्वीकार करने पर विवश हुए हैं।