5 अगस्त 2019 - 14:20
दाइश गुट में कैसे सेंध लगाई इराक़ी ख़ुफ़िया एजेन्सी ने???

इराक़ के ईगल ख़ुफ़िया विभाग के प्रमुख ने बताया कि किस प्रकार उनके एजेन्टों ने आतंकी गुट दाइश में सेंध लगा और दाइश की चारों ख़ाने चित करने में उनकी क्या भूमिका रही है।

इराक़ी समाचार पत्र अस्सबाह की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी ख़ुफ़िसा विभाग ईगल के प्रमुख अबू अली अलबसरी का कहना था कि ईगल ग्रुप आतंकी गुट दाइश में सेंध लगाने में सफल रहा और उसने इस गुट के एक सरग़ना को मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद यह ग्रुप दो भागों में विभाजित हो गया।

दुनिया में सबसे क्रूर आतंकी गुट दाइश है और उसने आतंकवादी कार्यवाहियों के लिए महिलाओं की ख़तरनाक छावनी बनाए जाने की अनुमति दी जैसा कि  उसने सीरिया, ट्यूनीशिया और मूसिल में अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि इन महिलाओं का ख़तरा यथावत जारी है और अभी पर भी आवासीय क्षेत्रों और बाज़ारों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आत्मघाती हमलों का डर रहता है। दाइश ने सीरिया से अपने कुछ आतंकियों को सूडान में उमर अलबशीर की सरकार गिरने से पहले ही सूडान पहुंचा दिया था जबकि कुछ ने पूर्व सोवियत संघ के देशों और इंडोनेशिया में शरण ली है जिन्हें संभावित रूप से दृष्टिगत क्षेत्र पहुंचाया जाएगा।  

उन्होंने दाइश की सूचनाओं को हैक करने और खुफ़िया एजेन्टों की गुट में घुसपैठ के बारे में कहा कि हम दाइश में उनके एजेन्टों और पिट्ठुओं द्वारा घुसने में सफल रहे जो दाइश में भर्ती कराते थे।