5 अगस्त 2019 - 14:06
2000 प्रोफ़ेसरों के राष्ट्रपति रूहानी के नाम ख़त, योरोप और अमरीका से दूर रहने पर बल

पूरे ईरान की यूनिवर्सिटियों के 2000 प्रोफ़ेसरों ने राष्ट्रपति रूहानी और विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ के नाम ख़त में उनसे अनुशंसा की कि अमरीका और योरोप से दूरी को राष्ट्रीय विकास व तरक़्क़ी को आगे ले जाने वाले मोटर के रूप में अपनी योजनाओं में प्राथमिकता दें।

तस्नीम न्यूज़ के अनुसर, इस ख़त में शिक्षकों ने कहा है कि अब जबकि ईरान के ईमानदार वार्ताकार अमरीका और योरोप की वादा ख़िलाफ़ी में मिलीभगत को समझ चुके हैं, ज़रूरी है कि योरोप और अमरीका से दूरी को राष्ट्रीय विकास को गति देने वाले मोटर के रूप में अपनी योजनाओं में प्राथमिकता दें।

ख़त में शिक्षकों ने कहा है कि ऐसे हालात में अत्याचारी अमरीका और उसके पिट्ठुओं के साथ आगे कोई बातचीत न हो। शिक्षकों का कहना है कि ईरान में तर्क को अहमियत देने वाली जो भी सरकार हुकूमत करे उसे दो नुक़सानदेह अनुभव के बाद ईरान अमरीका और उसके पाखंडी मगर अत्याचारी साथियों के साथ इस तरह की बातचीत इजाज़त न दी जाए।