हिज़्बुल्लाह व हमास के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार की शाम दक्षिण पश्चिमी ईरान के देज़फ़ुल नगर के इमामे जुमा सैयद मुहम्मद अली क़ाज़ी से मुलाक़ात में कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के भौतिक व नैतिक समर्थन के कारण ही प्रतिरोध के मोर्चे को निरंतर विजय मिल रही है। इस मुलाक़ात में हिज़्बुल्लाह के प्रतिनिधि शैख़ हुसैन अलग़बरीस ने कहा कि आज विभिन्न जातियों व धर्मों के बीच इस्लामी गणतंत्र ईरान का विशेष स्थान बन चुका है और अमरीका व ज़ायोनी शासन इससे अत्यधिक भयभीत हैं।
सीरिया व लेबनान में फ़िलिस्तीन के हमास संगठन के प्रतिनिध मुस्तफ़ा दुवली ने भी इस मुलाक़ात में कहा कि आज प्रतिरोध का मोर्चा अनेक देशों में फैल चुका है जिसकी वजह से इस्राईली शासन के स्तंभ डांवाडोल हो चुके हैं। इस अवसर पर ईरान के देज़फ़ुल नगर के इमामे जुमा सैयद मुहम्मद अली क़ाज़ी ने बल देकर कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से प्रतिरोध के मोर्चे का समर्थन जारी रहेगा।