3 अगस्त 2019 - 13:37
ट्रम्प की दसियों लाख अफ़ग़ानियों को जान से मारने की दोबारा धमकी

अमरीकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर दसियों लाख अफ़ग़ानियों को जान से मारने की धमकी दी।

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर धमकी दी कि इस देश के सैनिक दसियों लाख अफ़ग़ानियों को कुछ दिनों के भीतर मार कर अफ़ग़ान जंग जीत सकते हैं।

शुक्रवार को ट्रम्प ने अपने प्रशासन और तालेबान के बीच जारी बातचीत में प्रगति की सराहना की। उन्होंने वाइट हाउस में कहाः "हमने बहुत प्रगति की। हम बातचीत कर रहे हैं।"

ट्रम्प ने कहा कि अमरीकी सेना जो अफ़ग़ानिस्तान में लगभग 2 दशक से जंग के दलदल में फंसी हुयी हैं, अफ़ग़ानिस्तान को दो, तीन या चार दिन में जीत सकती हैं लेकिन हम 1 करोड़ लोगों को मारना नहीं चाहते।

ट्रम्प ने इसी तरह का बयान जुलाई में देते हुए 1 करोड़ अफ़ग़ानियों को परमाणु हथियार से मारने की धमकी दी थी लेकिन इस बार उन्होंने परमाणु हथियार का उल्लेख किया बिना कहा कि हम जंग के पारंपरिक तरीक़े की बात कर रहे हैं।

अमरीका और उसके घटकों ने 11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क में घटी घटना के बाद, अक्तूबर 2001 में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया। इस हमले के नजीते में अफ़ग़ानिस्तान पर तालेबान का शासन ख़त्म हो गया लेकिन अमरीकी गठजोड़ तालेबान को ख़त्म करने में नाकाम रहा। अभी हाल में आतंकवादी गुट दाइश भी इस एशियाई देश में उभरा है।