रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ को टेलीफ़ोन किया और पाकिस्तान तथा उसके हितों के समर्थन के लिए उनके प्रयासों का आभार व्यक्त किया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब को पाकिस्तान का विश्वसनीय मित्र क़रार देते हुए कहा कि सऊदी अरब के साथ संबंधों को विस्तृत करना उनके देश की पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, सऊदी अरब की ओर से हर मुश्किल समय में साथ देने को भुला नहीं सकता। सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच शानदार संबंधों की सराहना की।
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में इन संबंधों को विस्तृत करने वाला और दोनों देशों के संबंधों को मज़बूत करने के प्रयासों को भी सराहा।
उन्होंने सऊदी अरब की ओर से समस्त क्षेत्रों में पाकिस्तान के लिए समर्थन की घोषणा की।