ग़ज़्ज़ा: ग़ज़्ज़ा के फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 3 फ़िलिस्तीनियों के शव अस्पतालों में लाए गए। इनमें 2 लोगों की हाल ही में मौत हुई, जबकि एक व्यक्ति ने पहले लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दौरान 17 लोग घायल भी हुए हैं।
समाचार एजेंसी अल-मसीरा के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि इजरायली हमलों की शुरुआत से अब तक ग़ज़्ज़ा में युद्ध के दौरान मरने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 74,392 हो गई है। वहीं, घायलों की कुल संख्या 1,75,440 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2025 को संघर्षविराम लागू होने के बाद से अब तक 1,501 फ़िलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,323 लोग घायल हुए हैं।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस अवधि में मलबे और अलग-अलग इलाकों से 838 फ़िलिस्तीनियों के शव निकाले गए हैं।
ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इजरायली हमलों के कारण अब तक मरने और घायल होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंत्रालय ने ताजा आंकड़ों में मृतकों की कुल संख्या 74,392 और घायलों की संख्या 1,75,440 बताई है।
आपकी टिप्पणी