समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, मोहम्मद अली अलहूसी ने बल दिया कि इस्राईल का फ़िलिस्तीनियों के घरों को ध्वस्त करने का क़दम अपराध व आतंकवादी कृत्य है।
ज़ायोनी सैनिकों ने सोमवार को अतिग्रहित अलक़ुद्स के दक्षिण-पूर्व में स्थित वादी अलहुम्स में फ़िलिस्तीनियों के दसियों घर ध्वस्त कर दिए।
ज़ायोनी शासन की अगले कुछ दिनों में अतिग्रहित क़ुद्स में 200 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों के घरों को ध्वस्त करने की योजना है।
ज़ायोनी शासन के इस अमानवीय क़दम की क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना हो रही है।