19 जुलाई 2019 - 11:29
अमरीका ने ईरान के पांच व्यक्ति और सात कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया

अमरीकी वित्तमंत्रालय ने ईरान के आम नागरिकों के विरुद्ध अपनी शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां जारी रखते हुए पांच आम लोगों और सात कंपनियों को ईरान के विरुद्ध अपने एकपक्षीय प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में ब्लैक लिस्ट कर दिया।

अमरीकी वित्तमंत्रालय की ओर से जारी होने वाले सरकुलर में जो इस समय वाशिंग्टन के वाॅर रूप में बदल चुका है, कहा गया है कि इन लोगों और व्यक्तियों पर आरोप है कि इन्होंने ने ईरान की परमाणु गतिविधियों की आवश्यकता के संवेदनशील पदार्थों की पूर्ती की। 

बयान में कहा गया है कि जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए गये हैं वे ईरान, चीन और बेल्जियम में मौजूद हैं और यह ईरान की सेन्ट्रीफ़्यूज़ तकनीक कंपनी के लिए काम करते हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि यह लोग और कंपनियां ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रतिष्ठानों में प्रयोग होने वाले सेन्ट्रीफ़्यूज़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं।

अमरीकी वित्तमंत्रालय का कहना है कि इस उपकरण, यूरेनियम संवर्धन के लिए प्रयोग होते हैं और इसीलिए इन पर प्रतिबंध लगाया गया है। ज्ञात रहे कि ईरान एनपीटी का सदस्य देश है और इसी प्रकार ईरान और गुट पांच धन एक के बीच होने वाले समझौते के अनुसार जिसकी पुष्टि सुरक्षा परिषद ने भी की है, ईरान को यूरेनियम संवर्धन का पूरा अधिकार है।