रूस ने पश्चिमी देशों से ईरान के प्रति अपना नकारात्मक रवैया छोड़ने और बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालने की अपील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वासिली नेबेंजिया ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि ईरान के साथ विवाद को सुलझाने के लिए कूटनीतिक रास्ते का कोई विकल्प नहीं है।
नेबेंजिया ने कहा कि रूस पश्चिमी देशों से आग्रह करता है कि वे ईरान के प्रति अपनी नुकसानदायक नीतियों को छोड़ें और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिशों में सहयोग करें।
उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान से जुड़े विवादों को सुलझाने का सबसे बेहतर रास्ता कूटनीति और बातचीत ही है।
आपकी टिप्पणी