चार अमरीकी अधिकारियों ने पोलिटिको न्यूज़ को बताया कि डोनल्ड ट्रम्प ने केन्टकी राज्य के सिनेटर रेंड पॉल को ईरान के संबंध में संपर्ककर्ता के रूप में नियुक्त किया है। यह रिपोर्ट ट्रम्प और अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो द्वारा ईरान के संबंध में प्रगति होने का दावा किए जाने के बाद सामने आई है। पोलिटिको का कहना है कि रिपब्लिकन सिनेटर का काम, ट्रम्प प्रशासन की "अधिकतम दबाव" की नीति को प्रभावित कर सकता है।
पोलिटिको का यह भी कहना है कि रेंड पॉल ने अमरीकी राष्ट्रपति को ईरान के विदेश मंत्री से मुलाक़ात का सुझाव दिया है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। पॉल ने इससे पहले अप्रैल में ईरान के विरुद्ध सैन्य हमले की धमकी देने पर ट्रम्प को सचेत किया था कि उनके पास कांग्रेस की अनदेखी करके ईरान पर हमला करने का अधिकार नहीं है। यह ऐसी स्थिति में है कि ईरान के विदेश मंत्री स्पष्ट शब्दों में कह चुके हैं कि अमरीका के प्रतिबंध, ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ आतंकवाद के समान हैं और ईरान आतंकियों से बात नहीं करेगा