14 जुलाई 2019 - 13:15
ईरान में है अमरीकी प्रतिबंधों से मुक़ाबले की क्षमताः नैश्नल इन्टरेस्ट

एक अमरीकी पत्रिका दी नैश्नल इन्टरेस्ट ने लिखा है कि ईरान के भीतर अमरीकी प्रतिबंधों से मुक़ाबले की पूरी क्षमता पाई जाती है।

नैश्नल इन्टरेस्ट के अनुसार अमरीकी सरकार की ओर से ईरान के विरुद्ध एकपक्षीय प्रतिबंधों के बावजूद ईरान अपनी आंतरिक और विदेशी नीतियों को सरलता से आगे बढ़ा रहा है।  इस अमरीकी पत्रिका के अनुसार ईरान, काफ़ी हद तक आत्मनिर्भर होता जा रहा है।

पत्रिका के अनुसार तेहरान में पास सक्षम सैन्य शक्ति भी है जिसमें आईआरजीसी भी शामिल हैं।  अभी हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी कह चुके हैं कि अमरीका ने पिछले 14 महीनों के दौरान ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध बहुत ही कड़े प्रतिबंध लगाए हैं किन्तु ईरान की बलवान, समझार और प्रतिरोधकर्ता जनता पूरी शक्ति के साथ अमरीका के सामने डटी हुई है।