अमेरिकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मॉरगेन ऑरटेगस ने कहा है कि वाशिंग्टन अपने घटकों के माध्यम से तेहरान आह्वान कर चुका है कि अमेरिका ईरान से तनावों को कम करना चाहता है।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार मॉरगेन ऑरटेगस ने गुरूवार की रात को एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि अमेरिका ने अपने घटकों के माध्यम से ईरान का आह्वान किया है कि वह तनाव को कम करे और अमेरिकी घटकों के हितों पर हमला न करे।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि किसी शर्त के बिना वह ईरानी अधिकारियों से वार्ता के लिए तैयार हैं इस आधार पर हम कूटनयिक समाधान चाहते हैं।
अमेरिकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता से जब यह पूछा गया कि क्या अमेरिका ईरान से तेल ख़रीदने वाले चीन पर प्रतिबंध लगायेगा तो उन्होंने चीन पर प्रतिबंध लगाने की संभावना को रद्द नहीं किया।
ध्यानयोग्य बिन्दु यह है कि अमेरिका एक ओर ईरान से तनाव कम करने और वार्ता का राग अलापता है और दूसरी ओर तेहरान के खिलाफ उत्तेजक कार्यवाहियां भी करता रहता है।
अभी हाल ही में ईरान की वायु सीमा में अमेरिका के आधुनिकतम ड्रोन को मारे गिराये जाने और वियना में ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में अमेरिकी आह्वान पर होने वाली को बैठक को उसकी विरोधाभासी और दोहरी नीति के परिप्रेक्ष्य में देखा जा सकता है।