हुज्जतुल इस्लाम वलमुसलेमीन सैयद इब्राहीम रईसी ने परमाणु समझौते की प्रतिबद्धताओं का पालन कम करने के ईरान के फ़ैसले के बारे में कहा कि सारी दुनिया ने देखा कि ईरान तो परमाणु समझौते पर अमल कर रहा है लेकिन अमरीका और यूरोप ने समझौते का उल्लंघन किया, इस समय ईरान जो परमाणु समझौते के पालन का स्तर कम करते हुए यूरेनियम संवर्धन का स्तर बढ़ाने का जो फ़ैसला किया है उस पर देश के सभी अधिकारियों और नेताओं की सहमति है।
हुज्जतुल इस्लाम रईसी ने अमरीका के इशारे पर ब्रिटेन द्वारा ईरान का तेल टैंकर पकड़े जाने की घटना के बारे में कहा कि जिस समय आतंकी संकट दाइश सीरिया और इराक़ का तेल चुरा कर इन्ही समुद्री मार्गों से भेजता था और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में इन्हीं देशों के सामने उस तेल की बिक्री होती थी और वह कुछ भी नहीं कहते थे। ईरान के तेल टैंकर ने सभी नियमों का पालन किया लेकिन इसके बावजूद उसके तेल टैंकर को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और यूरोप की भलाई इसी में है कि ईरान का तेल टैंकर छोड़ दे।