वॉल स्ट्रीट जरनल के अनुसार, फ़ेड्रीका मोग्रीनी ने रविवार को ईरान की ओर से उठने वाले दूसरे क़दम पर गहरी चिंता जतायी और दावा किया कि यह जेसीपीओए को कमज़ोर करने की दिशा में उठने वाला क़दम है।
मोग्रीनी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अगला क़दम जेसीपीओए के अन्य सदस्यों के समन्वय से उठेगा, इस बारे में संयुक्त आयोग के बैठक के आयोजन की संभावना जतायी।
मोग्रीनी की यह प्रतिक्रिया ईरान के उपविदेश मंत्री अब्बास इराक़ची के इस एलान के बाद आयी है कि तेहरान के लिए रविवार 7 जुलाई, जेसीपीओए के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को कम करने के लिए 60 दिन की दी गयी मोहलत का अंतिम दिन है और चूंकि जेसीपीओए के संबंध में उसकी मांग पूरी नहीं हुयी है इसलिए दूसरा क़दम उठाएगा।