27 जून 2019 - 19:10
 भारत की ओर से टैरिफ वृद्धि स्‍वीकार्य नहीं-ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत की ओर से अमरीका पर टैरिफ वृद्धि किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विशेष संदेश देते हुए हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत को अमेरिका पर लगाए गए टैरिफ वापस लेने होंगे।  उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अस्‍वीकार्य है।

इंडिया टीवी के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जी-20 बैठक के लिए जापान रवाना होने से पहले गुरुवार की सुबह भारत की ओर से युल्क में वृद्धि के बारे में एक ट्वीट किया।  इस ट्वीट में ट्रम्प ने लिखा है कि ''मैं नरेंद्र मोदी से इस संबंध में बात करना चाहता हूं कि भारत ने वर्षों से अमेरिका के खिलाफ ऊंचा शुल्क लगा रखा है जिसे हाल के दिनों में और बढ़ा दिया गया है।  उन्होंने लिखा है कि यह अस्वीकार्य है और शुल्क को निश्चित रूप से वापस लिया जाना चाहिए।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह बैठक ऐसे समय में काफी अहम मानी जा रही है कि जब व्यापार और अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अमरीका और भारत दोनों देशों के संबन्घों में एक तरह की कड़वाहट देखने को मिल रही है। अमेरिका द्वारा भारत को तरजीही व्यवस्था से बाहर किये जाने के जवाब में हाल में भारत ने अमेरिका से आयातित 28 वस्तुओं पर शुल्क बढ़ा दिये हैं।

...............

300