25 जून 2019 - 14:42
अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति की बड़ी स्वीकारोक्ति, अमरीका के सभी युद्ध लाभहीन रहे!

अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति ने माना है कि अब तक अमरीका की सभी लड़ाइयां अनावश्यक और लाभहीन रही हैं।

अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने जार्जिया में एक चर्च में भाषण के दौरान कहा कि यह समझा जाता है कि हम ईसाई राष्ट्र हैं लेकिन पूरी दुनिया  में हमें, सब से अधिक युद्धप्रेमी देश समझा जाता है। 

अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने कहा कि मुझे यह लगता है कि हम ने जितने युद्धों  में भाग लिया है वह सब के सब गैर ज़रूरी थे। 

जिमी कार्टर ने कहा कि ईरान से युद्ध न करने के ट्रम्प के विचार से मैं सहमत हूं और मुझे नहीं लगता कि इस प्रकार के किसी युद्ध का कोई तर्क होगा। 

ईरान द्वारा अमरीका के ड्रोन विमान को मार गिराए जाने के बाद ईरान व अमरीका के मध्य तनाव बढ़ गया है किंतु ट्रम्प ने कहा कि वह ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते इसी लिए उन्होंने ईरान पर हमले का इरादा बदल दिया। 

ट्रम्प ने फिर कहा कि ईरान पर हमले का फैसला वापस नहीं लिया गया बल्कि उसे स्थगित किया गया।