23 जून 2019 - 12:18
ट्रम्प को अगर युद्ध से बचना है तो आर्थिक आतंकवाद बंद करें, अमरीका को उसके ही अंदाज़ में ईरान का अल्टीमेटम

एक समय था जब अमरीका दूसरे देशों के लिए अल्टीमेटम जारी करता था और खरोंच लगने पर भी दूसरे देशों का तख़्तापलट कर दिया करता था, लेकिन ईरान से पंगा लेकर अब ऊंट आया है पहाड़ के नीचे।

गुरुवार को ईरान द्वारा अमरीकी ड्रोन विमान मार गिराए जाने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति के सलाहकार ने अमरीका के अंदाज़ में ही उसे चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसे युद्ध से बचना है तो प्रतिबंधों के बारे में पुनर्विचार करना होगा।

हेसामुद्दीन आशना ने ट्वीट करके ट्रम्प से कहा है कि अगर वह युद्ध नहीं चाहते हैं तो प्रतिबंधों की अपनी नीति जारी रखने पर ग़ौर करें।

आशना ने ट्रम्प को संबोधित करते हुए कहा, अमरीकियों को यह समझ लेना चाहिए कि बहिष्कार और युद्ध, एक ही सिक्के के दो रुख़ हैं, इसीलिए अगर अमरीका को युद्ध से बचना है तो प्रतिबंधों के बारे में उसे दो बार सोचना होगा।

ईरानी राष्ट्रपति के सलाहकार का कहना था कि अगर ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंध जारी रहते हैं तो चाहे या अनचाहे रूप से आप युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं।