विलादमीर पुतीन ने गुरुवार को एक टीवी इन्टरव्यू में कहा कि अमरीकी सरकार ने हालिया वर्षों में रूस के खिलाफ प्रतिबंधों से संबंधित दसियों कानून पास किये हैं।
पुतीन ने आशा प्रकट की है कि जापान में जी -20 के आगामी सम्मेलन के अवसर पर रूस, अपने सभी भागीदारों के साथ मिल कर एसे समझौते कर लेगा जिससे आर्थिक सहयोग का मार्ग समतल होगा।
रूस के राष्ट्रपति पुतीन ने इसी प्रकार पश्चिमी एशिया के हालात पर चिंता प्रकट की है।
उन्होंने इसी प्रकार चीन और अमरीका के मध्य व्यापारिक युद्ध को अर्थहीन बताया है।
याद रहे सन 2014 में युक्रेन संकट के बाद से गत पांच वर्षों के दौरान वाशिंग्टन और मास्को के संबंधों में तनाव बढ़ता गया है और अमरीका ने तेज़ी के साथ रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं।
अमरीका ने अब तक विभिन्न क्षेत्रों में रूस के खिलाफ 66 प्रतिबंध लगाए हैं और इस देश के सैकड़ों पदाधिकारियों और नागरिकों के नाम ब्लैक लिस्ट में दर्ज किये हैं।