12 जून 2019 - 13:41
रूस ने अमरीका और स्वीडन के जासूसी विमानों का रास्ता रोका

रूस ने अमरीका और स्वीडन के जासूसी विमानों का बाल्टिक समुद्र के ऊपर रास्ता रोका।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, "10 जून को रूस के वायु सीमा नियंत्रण कमान ने बाल्टिक समुद्र के ऊपर अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में दो एयर टार्गेट का पता लगाया जो रूसी सीमा की ओर बढ़ रहे थे। रूस का सुखोई-27 फ़ाइटर जेट इन विमानों तक पहुंचा और सुरक्षित दूरी से इन विमानों का पता लगाया। एक अमरीकी वायु सेना का जासूसी विमान आरसी-135 और दूसरा स्वीडन की वायु सेना का जासूसी विमान गल्फ़स्ट्रीम था"

रूसी सरकार ने फ़ेसबुक पर अपने बयान में कहाः "सुखोई-27 के पायलट ने विदेशी जासूसी एयरक्राफ़्ट को चिन्हित किया और सुरक्षा के सभी ज़रूरी उपाय अपनाते हुए उन्हें रूसी वायु सीमा का उल्लंघन करने से रोका।"

सीएनएन ने एक अमरीकी अधिकारी के हवाले से कहा कि सुरक्षित व पेशेवराना तरीक़े से रास्ता रोका गया।