8 जून 2019 - 09:56
प्रतिरोध ही सबसे अच्छा हल हैः आयतुल्लाह इमामी काशानी

तेहरान के जुमे के इमाम ने देश के ख़िलाफ़ दुश्मनों की साज़िश की ओर इशारा करते हुए, प्रतिरोध को साम्राज्यवादियों से निपटने का बेहतरीन रास्ता बताया।

(ABNA24.com) तेहरान के जुमे के इमाम ने देश के ख़िलाफ़ दुश्मनों की साज़िश की ओर इशारा करते हुए, प्रतिरोध को साम्राज्यवादियों से निपटने का बेहतरीन रास्ता बताया।

आयतुल्लाह इमामी काशानी ने जुमे की नमाज़ के विशेष भाषण में, दुश्मन की ओर से ईरान के ख़िलाफ़ व्यापक स्तर पर पैदा की गयीं मुश्किलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान पिछले 40 साल की तरह इस चरण को भी सफलतापूर्वक तय करेगा और दुश्मनों को एक बार फिर नाकामी हाथ लगेगी।

उन्होंने इसी तरह ईरान सहित दूसरे देशों में विश्व क़ुद्स दिवस की रैलियों के भव्य आयोजन की ओर इशारा करते हुए दुनिया के स्वतंत्रता प्रेमियों की सराहना की, जिन्होंने इन रैलियों में भाग लिया।

विश्व क़ुद्स दिवस की रैली 25 रमज़ान मुबारक बराबर 31 मई 2019 को ईरान और फ़िलिस्तीन सहित दुनिया के बहुत से देशों में आयोजित हुयी।

ग़ौरतलब है कि इस्लामी क्रान्ति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह ने पवित्र रमज़ान के अंतिम जुमे को विश्व क़ुद्स दिवस घोषित किया था ताकि पूरी दुनिया के मुसलमान पीड़ित फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन की नस्लभेदी नीतियों का विरोध जताएं।




/129