अलमयादीन टीवी चैनल ने यमन के एक जानकार सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की मीज़ाइल यूनिट ने जीज़ान हवाई अड्डे पर बने युद्धक विमानों के शेल्टर पर सटीक जानकारी के बाद हमला किया। सूत्र का कहना है कि ड्रोन विमान ने अपने लक्ष्य को पूरी सूक्ष्मता से निशाना बनाया।
इसी मध्य अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता अज़ीज़ राशिद ने जीज़ान हवाई अड्डे पर बने युद्धक विमानों के शेल्टर पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सऊदी अधिकारियों ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है क्योंकि वह झूठ का पुलिंदा तैयार करने के प्रयास में हैं।
अज़ीज़ राशिद ने यह बयान करते हुए कि सऊदी अरब के समस्त हवाई अड्डे यमनी ड्रोन के निशाने पर हैं, कहा कि आज की कार्यवाही पिछले शुक्रवा को तइज़ प्रांत के माविया शहर में एक फ़िलिंग स्टेशन पर सऊदी युद्धक विमानों के हमले के जवाब में की गयी है।
शुक्रवार को हुए सऊदी हमले में कुछ बच्चे सहित 9 आम नागरिक मारे गये थे। इस हमले में इसी प्रकार कई लोग घायल भी हुए थे।