(ABNA24.com) रूस, फ़्रांस और जर्मनी ने वर्ष 2015 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा है कि एकपक्षीय रूप से अमरीका के इस समझौते से निकल जाने के बावजूद वह ईरान के साथ अपना व्यापार बढ़ाते रहेंगे।
मास्को में क्रेमलिन हाउस से जारी होने वाले बयान के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन, जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल और फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैकक्रां ने मंगलवार को टेलीफ़ोनी वार्ता में परमाणु समझौते का समर्थन किया। इस विमर्श में इस बात पर तीनों नेता एकमत नज़र आए कि परमाणु समझौते की रक्षा की जानी चाहिए क्योंकि यह अंतर्राष्ट्रीय शांति व स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।
बयान के अनुसार तीनों देशों ने कहा है कि वह व्यापारिक और आर्थिक क्षेत्रों में ईरान के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जर्मन चांसलर मर्केल के कार्यालय ने भी पुष्टि की है कि तीनों नेताओं ने इस बात पर सहमति की है कि ईरान को परमाणु समझौते में बाक़ी रहने के लिए तैयार किया जाए।
/129
22 मई 2019 - 09:31
समाचार कोड: 943412
रूस, फ़्रांस और जर्मनी ने वर्ष 2015 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा है कि एकपक्षीय रूप से अमरीका के इस समझौते से निकल जाने के बावजूद वह ईरान के साथ अपना व्यापार बढ़ाते रहेंगे।