(ABNA24.com) सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने एक बार फिर यमन के दक्षिणी प्रांत इब और उत्तरी प्रांत सादा के आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी की है।
अलमसीरा टीवी चैनल ने सूचना दी है कि सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन पर अपने पाश्विक हमलों का क्रम जारी रखते हुए एक बार फिर दक्षिणी प्रांत इब और उत्तरी प्रांत सादा के आवासीय क्षेत्र पर बमबारी की है।
दूसरी ओर हमलावर सऊदी गठबंधन के सैनिकों ने भी युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए पश्चिमी प्रांत अलहुदैदा के विभिन्न क्षेत्रों पर गोलाबारी की है।
अलमसीरा टीवी चैनल ने घोषणा की है कि हमलावर सऊदी गठबंधन ने अलहुदैदा प्रांत के तहीता और अलफ़र्रा क्षेत्र पर 32 कैट्यूशा मीज़ाइल फ़ायर किए गये और तोपख़ानों से गोलाबारी की।
रिपोर्ट में इसी प्रकार बताया गया है कि सऊदी गठबंधन ने भारी और हल्के भारी हथियारों से अलहुदैदा-16 किलोमीटर नामक क्षेत्र के महल अश्शैख़ और ज़ाफ़रान क्षेत्र के गांवों को निशाना बनाया।
सऊदी गठबंधन ने इसी प्रकार दक्षिणी प्रांत अलहुदैदा के दुरैहमी क्षेत्र पर भी मीज़ाइल हमले किए।
यमन पर हमलावर सऊदी गठबंधन के यह हमले एक ऐसे समय में जारी हैं कि जब स्वीट्ज़रलैंड में पिछले दिसम्बर में युद्ध विराम के लिए हुए समझौते के बाद 18 दिसम्बर से युद्ध विराम लागू है किन्तु सऊदी अरब और उसके गठबंधन ने एक दिन भी युद्ध विराम का पालन नहीं किया।
/129
19 मई 2019 - 07:48
समाचार कोड: 942482
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने एक बार फिर यमन के दक्षिणी प्रांत इब और उत्तरी प्रांत सादा के आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी की है।