18 मई 2019 - 14:02
सऊदी अरब में घुूसकर मारा अंसारुल्लाह ने, रियाज़ ने की शिकायत, हमले जारी रहेंगे

सऊदी अरब ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के नाम अपने एक पत्र में दावा किया है कि ईरान और यमन का अंसारुल्लाह आंदोलन, सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले का ज़िम्मेदार है।

सऊदी अरब का यह पत्र बुधवार को संयुक्त राष्ट्र संघ में सऊदी अरब के स्थाई प्रतिनिधि अब्दुल्लाह अलमुअल्लेमी ने पेश किया। इस पत्रकार में कहा गया है कि यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठान पर सात ड्रोन विमानों से हमला किया।

सऊदी अरब हमेशा इस बात का दावा करता है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान यमन में कि जिसका स्वयं सऊदी गठबंधन ने परिवेष्टन कर रखा है, हथियार भेज रहा है।

सऊदी अरब के इस प्रकार के दावे का लक्ष्य, यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के मुक़ाबले में सऊदी गठबंधन को मिलने वाली पराजय और विफलता पर पर्दा डालने का प्रयास है।

यमनी अधिकारियों ने बल दिया है कि उसकी रक्षा शक्ति पूर्ण रूप से स्थानीय है और यमन के समस्त परिवेष्टनों के बावजूद यमन की रक्षा शक्ति में निरंतर वृद्धि हो रही है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने मंगलवार को स्थानीय रूप से निर्मित सात ड्रोन विमानों से सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में आराम्को आयल कंपनी के प्रतिष्ठान और इसी प्रकार पश्चिम में यनबअ पर हमला किया।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने घोषणा की है कि यह कार्यवाही यमन की परिवेष्टन क शिकार जनता के विरुद्ध सऊदी गठबंधन के हमलों के जवाब में अंजाम दी गयी है। (