16 मई 2019 - 19:22
ईरान के विरुद्ध अमरीकी नीतियां, परिणामहीन हैंः फ़्रांस

फ़्रांस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता एनिस वेन्डर मोल ने ईरान के विरुद्ध अमरीकी दबाव को परिणामहीन क़रार दिया है।

एनिस वेन्डर मोल का कहना था कि विदेशमंत्री जान एवा लिएदरयान ने बल देकर कहा है कि पेरिस समझता है कि ईरान के विरुद्ध अधिक से अधिक दबाव और कठिन प्रतिबंधों की अमरीकी नीति परिणामदायक सिद्ध नहीं होगी।

संयुक्त समग्र कार्य योजना से अमरीका के एकपक्षीय रूप से निकलने और तेहरान के विरुद्ध समस्त प्रतिबंध दोबारा लागू किए जाने तथा यूरोप की ओर से परमाणु समझौते पर अमल किए जाने वाले अनावश्यक विलंब के बाद ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद ने 8 मई को परमाणु समझौते पर आंशिक रूप से अमल किए जाने की घोषणा की थी।

ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि परमाणु समझौते के बाक़ी बचे पक्ष, विशेष रूप से ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी ने अपने वचनों पर अमल न किया तो साठ दिन के बाद परमाणु समझौते के अन्य भागों पर अमल रोक दिया जाएगा।