14 मई 2019 - 14:41
अमरीकी विदेश मंत्री ईरान के विषय पर बातचीत के लिए सोची पहुंचे

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो बातचीत के लिए रूस के कालासागर स्थित सोची शहर पहुंचे।

वह मंगलवार को सोची पहुंचे जहां वह रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन से मुलाक़ात से पहले अपने रूसी समकक्ष सिर्गेई लावरोफ़ से बातचीत करेंगे।

पोम्पियो और रूसी अधिकारी हथियारों पर नियंत्रण, ईरान और सीरिया सहित रूस-अमरीका संबंध को तनावपूर्ण बनाने वाले मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

अमरीकी विदेश मंत्री मॉस्को पहुंचने से पहले ब्रसजल्ज़ में रुके, जहां उन्होंने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के विषय पर योरोपीय नेताओं से बातचीत की।